Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को बड़ी जीत, तहखाने में पूजा-पाठ की मिली इजाजत

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को बड़ी जीत, तहखाने में पूजा-पाठ की मिली इजाजत

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को बड़ी जीत, तहखाने में पूजा-पाठ की  मिली इजाजत

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत हुई है। जिला अदालत ने ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा-पाठ करने की इजाजत दे दी है। इसके लिए जिला प्रशासन को सात दिनों के अंदर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि व्यास जी के तहखाने में इजाजत मिली है और अब उनका परिवार तहखाने में पूजा पाठ करेगा। इससे पहले 1993 तक उनके तहखाने में पूजा पाठ किया जाता था, लेकिन उसके बाद राज्य सरकार के आदेश पर इसे बंद कर दिया गया था। 17 जनवरी को जिला प्रशासन ने तहखाने को कब्जे में लिया था, और अब काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के अधीन इसे सौंप दिया गया है।

आपको बता दें कि ज्ञानवापी परिसर स्थित तहखाने में पूजा पाठ कराने का कार्य काशी विश्वनाथ ट्रस्ट करेगा।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राखी सिंह की पुनरीक्षण याचिका पर ज्ञानवापी मस्जिद की अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी को बुधवार को नोटिस जारी किया। यह नोटिस उस फैसले के संबंध में है, जिसमें राखी सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर कथित शिवलिंग को छोड़कर वुजूखाना का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने का निर्देश देने से मना किया था।