CAA Will Be Implemented : अगले एक सप्ताह के अंदर देश में लागू हो जाएगा नागरिक संशोधन अधिनियम : शांतनु ठाकुर
CAA Will Be Implemented : अगले एक सप्ताह के अंदर देश में लागू हो जाएगा नागरिक संशोधन अधिनियम : शांतनु ठाकुर
नई दिल्ली। CAA Will Be Implemented : लोकसभा चुनाव से पहले नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) पर राजनीति फिर से उत्तेजित हो गई है। इसके पीछे का कारण शांतनु ठाकुर का दिया गया भाषण है। जी हां केंद्रीय मंत्री शांतनु दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक जनसभा में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया है, कि देश में अगले एक सप्ताह में CAA लागू हो जाएगा।उन्होंने इस बात की गारंटी दी कि यह निर्णय सिर्फ बंगाल ही नहीं,बल्कि पूरे देश में प्रभावी होगा।
CAA को लेकर दिसंबर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था। कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को 'देश का कानून' है। इसे लागू होने से कोई नहीं रोक सकता। अब केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने CAA के लागू होने के संबंध में बड़ा दावा किया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के विचारों को पुनः साझा किया है।रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को नोटिफाइ कर सकती है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस कानून के नियम-कायदों को जल्द ही लागू किया जाएगा। संभावना है, कि जनवरी या फरवरी में सीएए के नियम लागू हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार CAA के नियम जल्द ही लागू हो सकते हैं। केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इस कानून को लेकर कार्रवाई कर सकती है।
आपको बता दें कि 2019 में संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित किया, जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम लोगों को नागरिकता प्रदान की जाती है। यह कानून प्रयाण होने के बाद देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
Newsdesk