Pariksha Pe Charcha: दिल्ली के भारत मंडपम में 'परीक्षा पे चर्चा' में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी
Pariksha Pe Charcha: दिल्ली के भारत मंडपम में 'परीक्षा पे चर्चा' में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी
Pariksha Pe Charcha: हर साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, क्योंकि इस समय स्टेट बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं 2024 शुरू हो जाती हैं। जिसके कारण बच्चों के मन में डर, तनाव, भय और ढेर सारी घबराहट होती है, जिसे दूर करने के लिए 29 जनवरी को भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से शिक्षा मंत्रालय द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये परीक्षाएं ही छात्रों के भविष्य के दशा और दिशा तय करती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों को मोटिवेट किया जाता है। इस बार भी आज के दिन पीएम ने इनोवेटिव आइडियाज को देखा और उन्होंने देश के विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए टिप्स और सुझाव दिए। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए मदद के लिए सुझाव भी दिए। आपको बता दें कि परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी 2024) के सातवें संस्करण में पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षा के छात्रों के साथ बातचीत की।
परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए 2.26 करोड़ से अधिक छात्रों14.93 लाख से अधिक शिक्षकों, और 5.69 लाख से अधिक अभिभावकों ने पंजीकरण किया है। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों के बच्चे शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पेजों पर टेलीकास्ट किया गया। पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों को तालियों से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि तनाव कम करने के लिए स्वयं को तैयार रखने का महत्व है। उन्होंने स्ट्रेस कम करने और परीक्षा के लिए तैयारी में विश्वास दिलाया। एक अभिभावक ने परीक्षा के बारे में सवाल पूछा, जिसका जवाब मोदी ने दिया कि कॉम्पिटिशन जीवन में महत्वपूर्ण है, और इसे स्वीकार करना चाहिए। लेकिन घर में ऐसा वातावरण नहीं होना चाहिए जहां बच्चों को नकारात्मकता की भावना मिले।
Newsdesk