Bihar: भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल ने सिर पर गमछा बांधकर किसानों से की बात

Bihar: भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल ने सिर पर गमछा बांधकर किसानों से की बात

Bihar: भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल ने सिर पर गमछा बांधकर किसानों से की बात

Bihar : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बिहार में हैं। उन्होंने मंगलवार को किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर की। साथ ही राहुल सिर पर गमछा बांधे हुए ढाबे पर चाय की चुस्की भी लेते हुए देखा गया। उन्होंने पूर्णिया के सिकंदरपुर पंचायत में किसानों के साथ चौपाल की, जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और उनका समर्थन किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण मामले पर जानकारी दी,साथ ही आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे, और अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों के हित में काम किया जाएगा।

राहुल गांधी ने किसानों से संवाद के दौरान यह बताया कि कांग्रेस ने 72,000 करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया, भूमि अधिग्रहण बिल लाए, और छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों को सही मूल्य दिया। वह इसे साबित करने के लिए किसानों के हित में काम कर रहे हैं और भविष्य में भी उनके साथ रहेंगे।राहुल गांधी के बातचीत के समय सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। उन्होंने गांधी जी की पुण्यतिथि पर किसानों के साथ मौन भी रखा। किसानों ने ऋण के बोझ की बात की और सरकार से सुध चाही।