Imran Khan Gets 10-Year Jail: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को लगा झटका, सिफर मामले में 10 साल की जेल
Imran Khan Gets 10-Year Jail: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को लगा झटका, सिफर मामले में 10 साल की जेल
Imran Khan Gets 10-Year Jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान को सिफर मामले में कोर्ट ने 10 साल की जेल की सजा सुनाई है, साथ ही पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी यही सजा हुई है। इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। विशेष अदालत के जज अब्दुल हसनत जुल्करनैन ने आज यह फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद इमरान खान के चुनाव लड़ने की संभावना पर सवाल उठ रहे हैं।
सिफर मामला पिछले साल मार्च में पाकिस्तान दूतावास द्वारा भेजे गए एक राजनयिक दस्तावेज के कथित दुरुपयोग से संबंधित है। इस मामले में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान तथा पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को नियमित सत्र में दोषी पाया गया है।इस मामले का मुख्य आरोप है, कि इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में देश की बेहद गुप्त जानकारी का निजी इस्तेमाल किया। इमरान ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस गुप्त जानकारी को सार्वजनिक कर दिया था। जिसे 'सिफर' कहा गया।
सिफर मामले में विशेष अदालत के जज अब्दुल हसनत जुल्करनैन के नेतृत्व में सुनवाई हुई और आज फैसला सुनाया गया। इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला इन दोनों के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वे अभी भी राजनीतिक मामलों में सक्रिय रह रहे थे। और आने वाले चुनावों में भाग लेने की संभावना थी। इस मामले में इमरान खान ने सत्ता से बेदखल होने के बाद आरोप लगाया था, कि उन्हें बेदखल करने के पीछे अमेरिका का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि वाशिंगटन स्थित पाक एंबेंसी ने उन्हें एक केबल (टेप या गुप्त जानकारी) भेजा था, जिसका उपयोग उन्होंने राजनीतिक मुद्दों में किया।संघीय जांच एजेंसी ने 15 अगस्त को मामला दर्ज किया था। एफआईए में 30 सितंबर को खान और कुरैशी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
Newsdesk