Farmer protest: किसानों ने जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर दिया धरना

Farmer protest: किसानों ने जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर दिया धरना

Farmer protest: किसानों ने जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर दिया धरना

पंजाब।Farmer protest: सरकार और किसानों में तनावपूर्ण गतिरोध के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने पुराने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर तीन प्रकार की दालें, मक्का और कपास खरीदने के लिए पांच साल के अनुबंध को खारिज कर दिया है। जिसके पश्चात संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न कृषि संगठनों के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दो टोल प्लाजा पर धरना दिया और अधिकारियों को वाहनों को टोल-मुक्त गुजरने की अनुमति देने के लिये मजबूर किया।

23 फसलों के लिये एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग रहे 

दोआबा किसान समिति (डीकेसी) के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और मुकेरियां के ब्लॉक अध्यक्ष डीकेसी अवतार सिंह बॉबी के नेतृत्व में किसान 10 बजे टोल प्लाजा चोलांग और हरसे मानसर पर एकत्र हुये और धरना दिया। उन्होंने किसानों के लिये न्याय की मांग करते और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुये टोल प्लाजा अधिकारियों को वाहनों को टोल मुक्त गुजरने की अनुमति देने के लिये मजबूर किया। सभा को संबोधित करते हुये जंगवीर सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि किसान देशभर में 23 फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने हालांकि पंजाब और हरियाणा तक सीमित एमएसपी पर कुछ फसलों की खरीद के लिये सहकारी समितियों के साथ पांच साल के अनुबंध का प्रस्ताव रखा।

इन मुद्दोॆ की वजह से धरना प्रर्दशन

किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें उनकी फसलों के लिये एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना,किसानों और मजदूरों के लिये पेंशन और पुलिस मामलों को वापस लेना आदि शामिल हैं। किसान कमेटी दोआबा पंजाब के राज्य महासचिव हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में किसानों ने अपनी सभी मांगों के समर्थन में होशियारपुर के जिला प्रशासनिक परिसर के सामने धरना भी दिया।