मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा, ग्लूकोज बोतल खत्म होने पर नर्स का गुस्सा, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मेडिकल वार्ड में ग्लूकोज की बोतल खत्म होने को लेकर नर्स और मरीज के परिजन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बोतल बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज बोतल खत्म हो गई थी। परिजनों ने स्टाफ नर्स से दूसरी बोतल लगाने की मांग की, लेकिन आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद नर्स मौके पर नहीं पहुंचीं।
इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
नर्स पर बोतल फेंकने और थप्पड़ मारने का आरोप
विवाद बढ़ने पर नर्स का गुस्सा भड़क गया और आरोप है कि उन्होंने ग्लूकोज की बोतल फेंककर मारी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने मरीज को थप्पड़ मारा और परिजनों से बहस की।
वीडियो में नर्स द्वारा कथित तौर पर यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि लोग सरकारी अस्पताल में इलाज कराने क्यों आते हैं, प्राइवेट अस्पताल में जाना चाहिए।
वीडियो वायरल, अस्पताल प्रशासन में हड़कंप
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के संकेत दिए गए हैं।
वीडियो बनाने पर भी भड़की नर्स
बताया जा रहा है कि जब परिजन ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो नर्स और भड़क गईं और मोबाइल छीनने की कोशिश भी की गई।
news desk MPcg