Paytm Crisis: पेटीएम पर कार्रवाई के चलते इन कंपनियों ने मारी बाजी...धड़ाधड़ हो रहे हैं डाउनलोड

Paytm Crisis: पेटीएम पर कार्रवाई के चलते इन कंपनियों ने मारी बाजी...धड़ाधड़ हो रहे हैं डाउनलोड

Paytm Crisis: पेटीएम पर कार्रवाई के चलते इन कंपनियों ने मारी बाजी...धड़ाधड़ हो रहे हैं डाउनलोड

Paytm Crisis: पेटीएम के दिन अब खराब चल रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक्शन के बाद शेयर गिर रहे हैं और लोग पेटीएम का इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप अन्य पेमेंट वॉलेट की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। जैसे कि फोनपे, गूगल पे, और अन्य वॉलेट। दूसरे वॉलेट के डाउनलोड में 76% तक का इजाफा देखा गया है। पेटीएम और आरबीआई के बीच पेटीएम के यूपीआई को थर्ड पार्टी पर करने की बातचीत चल रही है। पेटीएम का वॉलेट 29 फरवरी के बाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा। जिससे कंपनी को काफी नुकसान होगा। यूपीआई पर भी संकट की संभावना है। क्योंकि उनकी सेवाएं भी पेटीएम पेमेंट बैंक के पास थीं। जिस पर आरबीआई ने कार्रवाई की।जिसका असर पेटीएम के डाउनलोड में विपरीत विपरीत प्रभाव डाल रहा है। इसके परिणामस्वरूप अन्य वॉलेट की प्रतिष्ठा में वृद्धि देखी जा रही है।

पेटीएम क्राइसिस के बाद सबसे अधिक लाभ फोनपे को हुआ है। डाउनलोड में 31 जनवरी से अब तक 40% की वृद्धि देखी गई है। इस दौरान गूगलपे के डाउनलोड में 14% की तेजी देखी गई है। फोनपे को 3.75 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुका है। यहीं नहीं पेटीएम पेमेंट बैंक की खस्ता हालत के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक फायदा उठाने की राह मे तैयार खड़ा है। एयरटेल के पेमेंट बैंक मर्चेंट की बात करें तो 10 से ज्यादा लाइव हैं।और उनके डाउनलोड में 100% की वृद्धि देखी गई है। ऑफलान मर्चेंट जीएमवी में भी 30% की बढ़ोतरी देखी गई है। फोनपे और गूगल पे का वर्चस्व बढ़ रहा है। हर महीने दोनों का यूपीआई ट्रांजेक्शन वॉल्यूम में औसतन 80 से 85% की हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि दिसंबर 2023 के दौरान फोनपे की हिस्सेदारी 46% और गूगल पे की 36% थी। जबकि पेटीएम पेमेंट बैंक की हिस्सेदारी मात्र 13% थी। रिपोर्ट के हवाले से पेटीएम के डाउनलोड में 31 जनवरी के बाद 32% की गिरावट हुई है। आरबीआई के एक्शन के पहले पेटीएम के डाउनलोड की संख्या 1.48 मिलियन थी। जो अब 9,98,301 तक गिर गई है।