पूरी दिल्ली हमारे नेता के सामने नतमस्तक है...शिवराज के बेटे कार्तिकेय का बयान

केंद्रीय कृषि मंत्री और मप के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान कार्तिकेय सिंह ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज कराई है. अपने लगातार अपना आशीर्वाद अपने नेता को दिया है.उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की प्रचंड जीत के बाद अब दिल्ली भी उनके सामने नतमस्तक है.

पूरी दिल्ली हमारे नेता के सामने नतमस्तक है...शिवराज के बेटे कार्तिकेय का बयान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्तिकेय चौहान के कार्यक्रम में दिया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें कार्तिकेय के द्वारा अपने पिता का गुणगान करते सुने जा रहे हैं. वह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद 'पूरी दिल्ली उनके पिता के सामने नतमस्तक है'. कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बुधनी की जनता ने अद्भुत संदेश देने का काम किया है. उन्होंने कहा, 'दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है. 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं, लेकिन आपने बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है. हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं. 2023 में लोगों ने कहा कि सरकार बनाना मुश्किल है. लेकिन ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम प्रदेश की जनता ने किया.कार्तिकेय ने यह भी कहा कि शिवराज जी मुख्यमंत्री थे तो CM के तौर पर दिल्ली जाते थे, लेकिन अब वे CM नहीं है तो और लोकप्रिय हो गए. वे बड़ी जीत के साथ दिल्ली गए हैं. आज दिल्ली भी नतमस्तक है. पूरा दिल्ली उन्हें पहचानता है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती हैं. ये सब आपके द्वारा ही संभव हुआ है.

कार्तिकेय सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'शिवराज जी के युवराज कह रहे हैं कि  दिल्ली डर रही है! यह 100% सच है! क्योंकि, देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है. डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का! डर बड़े नेताओं की बगावत का! डर गठबंधन के प्रबंधन का! डर समर्थन की सरकार के गिरने का! डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का! टीम बीजेपी यह मत सोचिए कि शिवराज जी की विरासत में कोई बच्चा है! लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है!' 
आपको बता दे विदिशा लोकसभा सीट 8.20 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतने के बाद, शिवराज सिंह चौहान को मोदी 3.0 कैबिनेट में कृषि मंत्री बनाया गया है. विदिशा सीट से  लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. संभावना है कि बुधनी के लिए उपचुनाव जल्द ही घोषित किया जाएग और कार्तिकेय सिंह, शिवराज सिंह चौहान के बेटे होने के नाते, उम्मीदवार के रूप में भाजपा के लिए स्वाभाविक पसंद माने जा रहे हैं।