राजमाता सिंधिया के निधन पर सीएम यादव ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

राजमाता सिंधिया के निधन पर सीएम  यादव ने जताया शोक

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह नयी दिल्ली के AIMS  में देहांत हो गया।उन्होंने आज  सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ दिनो  से 'वेंटिलेटर' पर थीं.


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केद्रीय मंत्री सिंधिया की माता के निधन पर शोक जताते हुए कहा की यह घटना हमारे लिए हृदय विदारक है।
मां जीवन का आधार होती हैं, उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।
 डॉ यादव ने श्रीमहाकालेश्वर भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी  शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह अत्यंत दुःखद समाचार है।
वीडी  शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं सिंधिया परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।