'महाराज' के रिलीज की अनुमति देने के लिए न्यायपालिका के आभारी हैं: यशराज फिल्म्स
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म ‘‘महाराज’’ के निर्माता यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म के रिलीज पर अंतरिम रोक हटाने के बाद न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया है.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत के साथ जुनैद के अभिनय की भी जमकर सराहना हो रही है। यह फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट की रोक के बाद रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म ने 21 जून को ओटीटी पर दस्तक दी है। कोर्ट द्वारा फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दिए जाने के बाद महाराज के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक नोट लिखा है।
महाराज के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर फिल्म को प्यार का श्रम बताया और कहा कि यात्रा में आने वाली बाधाएं इसके लायक थीं। उन्होंने लिखा, 'प्यार से की गई मेहनत का जश्न मनाया जाना चाहिए और इसकी घोषणा उत्साह के साथ की जानी चाहिए। मगर जब आप एक ऐसी कहानी बताना चुनते हैं, जिसे सभी बाधाओं के बावजूद बताया जाना चाहिए, तो लड़ाई कठिन होगी लेकिन उम्मीद है कि दर्द और बाधाओं के लायक होगी क्योंकि हम एक टीम के रूप में अपनी बनाई फिल्म 'महाराज' पर बहुत गर्व करते हैं।'
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने लिखा, 'आखिरकार हिचकी के बाद बतौर निर्देशक मेरी फिल्म रिलीज हो गई है। यह आमिर खान सर के बेटे जुनैद की पहली फिल्म है, जिसमें जयदीप अहलावत और महाराज की भूमिका में दो अद्भुत महिलाएं शालिनी पांडे और शरवरी हैं। कुछ बेहतरीन अभिनेताओं का समर्थन प्राप्त है, जो अपने काम में माहिर हैं। फिल्म आखिरकार लाइव हो गई है।' गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' की रिलीज पर लगी रोक हटाने के बाद यशराज फिल्म्स ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया।
Newsdesk