Delhi News: सोलर पैनल से जगमग हुए राजधानी के गांव

Delhi News: सोलर पैनल से जगमग हुए राजधानी के गांव

Delhi News: सोलर पैनल से जगमग हुए राजधानी के गांव

नई दिल्ली । सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने नई नीति की घोषणा की है। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए बिजली बिल में छूट भी दी है। हालांकि शहर से ज्यादा दिल्ली के गांव सौर ऊर्जा के रास्ते पर चल पड़े हैं जो पूरे राज्य के लिए आदर्श भी बन रहे हैं। यहां घरों से लेकर गौशाला और जैविक खेती तक में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली का अकेला जौंती गांव सोलर पैनल के जरिए 50 मेगावाट से भी ज्यादा बिजली पैदा कर रहा है। यह वही गांव है जहां डॉ स्वामीनाथन और उनकी टीम ने 1960 के दशक में इस गांव को प्रयोगशाला में विकसित किए गेहूं के बीज लगाने के लिए चुना था। इन गांवों में किसानों ने सरकार की नई नीति पर खुशी भी जाहिर की है। जौंती निवासी जैविक किसान कुलदीप आर्य का कहना है कि दिल्ली राज्य में सौर ऊर्जा को लेकर रुझान शहरी क्षेत्र की तुलना में गांवों में ज्यादा बढ़ा है। किसी घर में आठ तो किसी घर में 10 किलोवाट तक की क्षमता के सोलर पैनल लगे हैं जो बीते काफी समय से बिजली बचत कर रहे हैं। हालांकि इनके पास सरप्लस बिजली पैदा नहीं होती है क्योंकि घर और अन्य कार्यों में सभी यूनिट की खपत हो जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सोलर पैनल लगाने से पहले उनके यहां करीब 12 से 15 हजार रुपये प्रति महीने बिजली बिल आता था जो अब पूरी तरह से फ्री है। आठ किलोवाट के सोलर पैनल लगाने में उन्हें 2.70 लाख का खर्च आया।