मनोज बागड़ी बोले- 2029 में हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार
भाजपा बड़ी चुनौती नहीं, 2029 में कांग्रेस की सरकार का दावा
रोहतक: कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोज बागड़ी ने रोहतक में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के सामने भाजपा कोई बड़ी चुनौती नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं और आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
RSS पर संविधान बदलने का आरोप
मनोज बागड़ी ने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS का मुख्य एजेंडा संविधान को बदलना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर 26 नवंबर को पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा।
राशन के बजाय शिक्षा और रोजगार पर जोर
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा गरीबों को पांच किलो राशन देकर वोट हासिल करना चाहती है, जबकि जनता को शिक्षा और रोजगार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार मिलने से लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
भाजपा पर वोट चोरी का आरोप
मनोज बागड़ी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश और प्रदेश में वोट चोरी के जरिए सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। उनका दावा है कि 2029 में हरियाणा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य
संगठन में अपने अनुभव का जिक्र करते हुए मनोज बागड़ी ने कहा कि वह हाईकमान की गाइडलाइन के अनुसार काम करेंगे और संगठन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य 2029 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
news desk MPcg