मथुरा में दूल्हों को 1-1 करोड़ की नोटों की माला पहनाई
मथुरा में दूल्हों को 1-1 करोड़ की नोटों की माला पहनाई
मथुरा में घुड़चढ़ी के दौरान दो दूल्हों को उनके जीजा ने 1-1 करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोग जुटे। इस अनोखे तोहफे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मथुरा के नगला फोंदा गांव निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली गई। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस की युवतियों से होनी है।
जीजा ने दिया करोड़ों का तोहफा
दोनों दूल्हे मार्बल का कारोबार करते हैं। उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर राजस्थान के कामां स्थित नंदोला गांव के सरपंच हैं। उन्होंने अपने दोनों सालों को यादगार तोहफा देने के लिए 500-500 रुपए के नए नोटों से बनी एक-एक करोड़ रुपए की माला भेंट की।
100 फीट लंबी मालाओं को संभालने में जुटे लोग
दोनों मालाएं करीब 100 फीट लंबी थीं और काफी भारी थीं। इन्हें संभालने के लिए कई लोगों को एक साथ जुटना पड़ा। छत पर खड़े होकर दोनों दूल्हों को मालाएं पहनाई गईं। इस दौरान रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरों से इस पल को रिकॉर्ड किया।
घुड़चढ़ी का वीडियो वायरल
आमतौर पर घुड़चढ़ी के दौरान बहनें अपने भाइयों के सालों से शगुन मांगती हैं, लेकिन इस समारोह में जीजा ने ही अपने सालों को करोड़ों रुपए का तोहफा देकर रस्म को खास बना दिया। दोनों दूल्हे किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे बताए गए हैं।
news desk MPcg