भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत युवकों को रोकने पर जीआरपी कांस्टेबल के साथ मारपीट
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई कर दी और धार्मिक टिप्पणी करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
घटना का वीडियो भी सामने आया हैं
मध्य प्रदेश के भोपाल में हबीबगंज (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन पर शनिवार, 26 अप्रैल को सुबह करीब 2 बजे जीआरपी के हेड कांस्टेबल नज़र दौलत खान पर युवकों के एक समूह ने हमला कर दिया, जब उन्होंने परिसर के पास खड़ी कार में शराब पीना बंद करने के लिए कहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति तब और बिगड़ गई जब नशे में धुत लोगों ने उनका मुस्लिम नाम देखा, सांप्रदायिक गालियां देनी शुरू कर दीं, उनकी वर्दी फाड़ दी और इस मामले में हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पुलिस जीप का दरवाजा खोलकर दौलत खान की पिटाई की.
यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। जिसमें समूह खान से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा हैं।
मामले की जांच की जा रही हैं
जब साथी पुलिसकर्मी हस्तक्षेप करने पहुंचे, तो कथित तौर पर आरोपियों में से एक ने उनसे कहा, "तुम एक हिंदू भाई हो, चले जाओ," जिससे हमले के सांप्रदायिक रंग को और उजागर किया गया. जीआरपी पुलिस स्टेशन रानी कमलापति में बीएनएस की धारा 132, 296, 351 (2), और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल जांच चल रही है.
news desk MPcg