प्रैक्टिस मैच में वैभव सूर्यवंशी का विशाल शतक: इंग्लैंड दौरे से पहले अंडर-19 कैंप में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 14 साल के खिलाड़ी ने 90 गेंदों पर ठोके तूफानी 190 रन
वैभव सुर्यवंशी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय U19 टीम के अभ्यास मैच के दौरान महज़ 14 साल के इस युवा बल्लेबाज़ ने 90 गेंदों पर तूफानी 190 रन ठोक दिए. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपनी बड़ी हिटिंग के लिए चर्चा में आए वैभव ने यहां भी अपनी काबिलियत साबित की
Vaibhav Suryavanshi Huge Century in Practice Match: वैभव सुर्यवंशी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय U19 टीम के अभ्यास मैच के दौरान महज़ 14 साल के इस युवा बल्लेबाज़ ने 90 गेंदों पर तूफानी 190 रन ठोक दिए. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपनी बड़ी हिटिंग के लिए चर्चा में आए वैभव ने यहां भी अपनी काबिलियत साबित की. टाइम्स ऑफ इंडिया के गौरव गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला गया, जहां वैभव ने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया. आईपीएल 2025 में 'सुपर स्ट्राइकर' का खिताब जीत चुके वैभव को हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है.
वैभव सुर्यवंशी ने 90 गेंदों पर ठोके तूफानी 190 रन
news desk MPcg