TRIBUTE:कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि:कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: शहादत और वीरता को नमन

TRIBUTE:कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

सीटीटुडे| भारत के बहादुर सपूतों के साहस और वीरता के आगे समूचा राष्ट्र नतमस्तक है। उनकी जांबाजी के परिणामस्वरूप हम सभी सुरक्षित हैं। जिसने भी इस देश पर बुरी नजर डाली है उसे भारतीय जवानों ने मिट्टी में मिलाने का काम किया है। 25 साल पहले भी कारगिल में कुछ इसी तरह की गतिवान  की गई थी, जिसका हमारे बहादुर जवानों ने डटकर मुकाबला किया और दुश्मनों को खदेड़ डाला। इस जंग में कुछ जवान शहीद भी हुए थे। 

25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज 26 जुलाई को उनकी शहादत को हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया। मुर्मू ने एक्स पर लिखा, "कारगिल विजय दिवस एक कृतज्ञ राष्ट्र के लिए हमारे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। मैं वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों पर भारत माता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी पवित्र स्मृति को नमन करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी देशवासी उनके बलिदान और वीरता से प्रेरणा लेंगे। जय हिंद! जय भारत!"

कारगिल विजय दिवस एक ऐतिहासिक विजय है

बता दें कि कारगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 को हुआ था। लगभग तीन महीने के युद्ध के बाद कारगिल की चोटियों पर पाकिस्तान पर भारत ने विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में 500 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। उनकी शहादत और वीरता को आज भी देशवासियों द्वारा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाता है। कारगिल विजय दिवस हमारे लिए न सिर्फ एक ऐतिहासिक विजय है, बल्कि यह उन बहादुर जवानों की अमर गाथा भी है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की।