धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, NEET आंदोलन खत्म होने के बाद बड़ा बदलाव
NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को यह जिम्मेदारी देने की मंजूरी दी।
राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। प्रह्लाद जोशी पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय संभाल रहे हैं। अब वह शिक्षा मंत्रालय से जुड़े नीतिगत फैसलों और कामकाज की निगरानी भी करेंगे।
कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार सांसद रह चुके प्रह्लाद जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।
वहीं, NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन भी खत्म हो गया है। संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपनी बड़ी सफलता बताया, हालांकि उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा सुधार की मांग आगे भी जारी रहेगी।
Tags:
- प्रह्लाद जोशी नए शिक्षा मंत्री
- Education Minister Pralhad Joshi
- Dharmendra Pradhan Resignation
- NEET Paper Leak Case
- NEET Protest 2026
- NEET आंदोलन खत्म
- जंतर मंतर प्रदर्शन
- NEET विवाद
- शिक्षा मंत्रालय में बदलाव
- Ministry of Education India
- President Droupadi Murmu
- Narendra Modi Government
- Modi Cabinet Reshuffle
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री
- शिक्षा मंत्रालय नई जिम्मेदारी
- Pralhad Joshi News
- Dharmendra Pradhan Latest News
- NEET Students Protest
- CJP Protest End
- NEET Paper Leak Update
- Indian Education System
- Exam Transparency India
- NEET Latest Update
- Government Big Decision
- Delhi Jantar Mantar News
- Students Protest News
- Education Ministry Latest News
- Cabinet Minister Change
news desk MPcg