बुमराह प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं: रोहित
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं।
रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2024 भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था. इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह रनों से हरा दिया. इस टूर्नामेंट में भारत की ये दूसरी जीत थी.जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद एक तरफ जहां गेंदबाज बुमराह की तारीफ की है तो वहीं दूसरी तरफ टीम की बल्लेबाजी पर चिंता जताई है.उन्होंने कहा “हमने (भारतीय टीम ने) अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. अपनी आधी पारी तक हम अच्छी स्थिति में थे. हमने वहां पर्याप्त साझेदारी नहीं की और बल्लेबाजी में पिछड़ गए. हमने बात की थी कि इस तरह की पिच पर हरेक रन जरूरी है. ईमानदारी से कहूं तो पिछले मैच की तुलना में ये पिच ज्यादा बेहतर थी. इस तरह की गेंदबाजी को लाइनअप करने के बाद आप आश्वस्त महसूस करते हैं. जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमने सभी को बुलाया और कहा कि जब ये हमारे साथ हो सकता है तो उनके साथ भी हो सकता है. सबका थोड़ा-बहुत योगदान बहुत बड़ा अंतर ला सकता है” .उन्होंने आगे कहा "बुमराह लगातार बेहतर होते जा रहे हैं. हम सभी जानते हैं कि वो क्या कर सकते हैं. उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे. हम चाहते हैं कि वो पूरे विश्व कप में इसी मानसिकता के साथ खेलें. वो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, ये हम सभी जानते हैं. दर्शक शानदार थे. हम जहां भी खेलते हैं, वे कभी निराश नहीं करते. मुझे यकीन है कि वे बड़ी मुस्कान के साथ घर लौटेंगे. ये तो बस शुरुआत है, हमें अभी लंबा सफर तय करना है."
उन्होंने अपनी रणनीति को साझा करते हुए कहा, “हमने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान धैर्य बनाए रखा। पिच से अधिक मदद नहीं मिल रही थी इसलिए ऐसी परिस्थिति में एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें इस बात को लेकर स्पष्ट होना था कि हमें किस तरह की गेंदबाजी करनी है और हम विपक्षी टीम पर वैसा दबाव बनाने में सफल भी हुए। गेंदबाजी के दौरान में बाहरी आवजो से ध्यान हटाकर वर्तमान में रहने का प्रयास कर रहा थे और यही सोच रहे थे कि मुझे कैसी गेंद डालनी चाहिए जिससे कि बल्लेबाज को शॉट खेलने में दिक्कत हो।”उन्होंने कहा, “हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। दस ओवर के बाद हम तीन विकेट पर 81 रनों के साथ अच्छी स्थिति में थे। लेकिन हम यहां से साझेदारियां नहीं बना सके। मुझे लगा कि हमने 15-20 रन कम बनाए हैं। हमने इस बारे में चर्चा भी की थी इस तरह की पिच पर हर रन मायने रखता है। हमारे जेहन में 140 का स्कोर चल रहा था। लेकिन मैं यही सोच रहा था कि हमारे गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने किया भी।
Newsdesk