MP के शिवपुरी में पुल के नीचे मिला युवक का शव

MP के शिवपुरी में पुल के नीचे मिला युवक का शव

 मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक युवक का शव पुल के नीचे बरामद किया गया है। बताया जा रहा है की युवक नितिन शर्मा रविवार सुबह 5 बजे से गायब थे,जिसके बाद वह शाम तक घर नहीं पहुंचे,घर नहीं पहुंचने पर युवक के माता-पिता ने फ़ोन लगया लेकिन उनका फोम स्वीटहॉफ बता रहा रहा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी.पुलिस को खबर मिलने पर उन्होंने ने छान बिन शुरू कर दी जिसके बाद आज सुबह उनका शव माधव राष्ट्रीय उद्यान से लगे कर्बला पुल नीचे से मिला है।

आपको बता दे नितिन शर्मा के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान भी है, और उनका शव अधनग्न अवस्था में पाई गए है ,जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.फ़िलहाल पुलिस ने  इस मामले की जांच शुरू कर दी है