उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है. बता दें मध्य प्रदेश में तो वोटिंग संपन्न हो गई, लेकिन अब दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में वोटिंग होनी है. ऐसे में बीजेपी इन राज्यों में पुरजोर तरीके से प्रचार-प्रसार अभियान में जुटी हुई है. इसी बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वह आज उत्तरप्रदेश के दो जिलों में प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने आज गाजीपुर और बलिया में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। जिसके बाद वह शाम को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रामलीला मैदान सरोजनी नगर में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत दक्षिण दिल्ली के कालका जी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
आपको बता दे जनसभा के माध्यम से यादव वोट को साधने की कोशिश करेंगे. जंगीपुर विधानसभा के शेखपुर गांव में उनकी जनसभा होगी. जंगीपुर यादव बहुल विधानसभा है. गाजीपुर में सबसे ज्यादा मतदाता यादव ही हैं और यही वजह है कि मोहन यादव यहां जनसभा करने जा रहे हैं. यादव बहुल सीट पर सीएम मोहन यादव का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.
Newsdesk