मोहन यादव ने दीं भोपाल गौरव दिवस की शुभकामनाएं

मोहन यादव ने दीं भोपाल गौरव दिवस की शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश, सिटी टुडे।   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल गौरव दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हम सभी भोपाल के प्रगति के प्रयासों में सहभागिता का संकल्प लें।डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वर्ष 1949 में आज ही के दिन भोपाल का विलीनीकरण हुआ था। इसके लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को सादर नमन, जिनके बलिदान से भोपाल को उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो सका।उन्होंने कहा कि हम सभी भोपाल की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं प्रगति के प्रयासों में सहभागिता करने का संकल्प लें।