7 मई को PM मोदी का खरगोन और धार में दौरा

7 मई को PM मोदी का  खरगोन और धार में दौरा

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है,जो की 9 सीटों पर होगा जिसमे  मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय क्षेत्र है.इसी बीच प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  मंगलवार 7 मई  को मध्यप्रदेश के खरगोन और धार जिले में चुनावी दौरे पर रहेंगे और प्रचार करेंगे। पीएम मोदी दोनों संसदीय क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित भी करेंगे।

आपको बता दे पीएम मोदी मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे खरगोन के मेला ग्राउण्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रचार प्रसार करेंगे , इसके बाद वह दोपहर सवा बारह बजे धार जिले के पी जी कॉलेज ग्राउण्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगो को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। 

दरअसल,चौथे चरण में इन दोनों क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है.जो की 8 सीटों पर होगा जिसमे 74 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनावी  मैदान में हैं.इनमें देवास में 8, उज्जैन में 9, मंदसौर में 8, रतलाम में 12, धार में 7, इंदौर में 14, खरगोन में 5 और खंडवा में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.अब देखना होगा किसकी पार्टी  की जीत होती है.