मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7मई को

मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7मई को

लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान हो चुका हैं और अब फोकस तीसरे चरण पर है। 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार चरम पर है। इसके साथ स्टार प्रचारकों ने भी पूरा दम लगा दिया है।बता दे मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा।मतदान के दौरान काफी सख्ती बरती गई है,सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान प्रारंभ होगा।

आपको बता दे मध्य प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय क्षेत्रों में मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गयी हैं।इन नौ संसदीय क्षेत्रों में कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत दाव पर लगी है।अब देखना होगा इस चुनाव में किसकी जीत होती है,सभी प्रत्याशियों की निगाहे मुख्य रूप से गुना, विदिशा और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में लगी हुयी हैं,बात दे इन छेत्रो पर  केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा) गुना से , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)विदिशा से और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस)  राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे है.

 दरअसल,मध्यप्रदेश में कुल चार चरणों में मतदान होगा।तीसरे चरण का मतदान 7 मई को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा और शाम 6 बजे तक होगा। बाद शेष चौथे चरण का मतदान आठ संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को होगा। अब देखना होगा किसकी पार्टी अपना परचम लहराती है।