तपती धुप से परेशान लोग, दिन के साथ रात में भी चल रही है गर्म हवा
प्रदेश के 6 शहरों में तापमान 46 के ऊपर , रायसेन में रात का पारा 33.5 डिग्री
भोपाल ,सिटी टुडे। मध्यप्रदेश में लू और गर्म हवाओं के प्रभाव के चलते भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। दिन में प्रचंड गर्मी के बाद अब रात का पारा भी प्रदेश के कई हिस्से में बढ़ने लगा है, जिसके चलते रात्रि में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रायसेन में रात्रि का पारा 33 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। इसके अलावा टीकमगढ़ में रात्रि का तापमान 32 डिग्री, दमोह में 31. 2 डिग्री, गुना में 31. 8 डिग्री तथा भोपाल में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी रात्रि का पारा बढ़ रहा है।
यहाँ डाले नजर
बता दे..आज नवतप्पा का चौथा दिन है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज भी दिन में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।वैज्ञानिकों के अनुसार दस से अधिक स्थानों पर दिन का पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पारा 48.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छह शहरों में पारा 46 डिग्री के ऊपर रहा। पूरे प्रदेश में गर्म हवाएं चल रहीं है, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कई स्थानों पर आज दिन में लू की स्थिति बनी रह सकती है. वही,राजधानी भोपाल में आज सुबह से धूप के तेवर तीखे बने हुए हैं तथा गर्म हवाएं चल रहीं हैं, जिसके कारण काम में निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Newsdesk