बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए
Nagpur में Dhirendra Krishna Shastri की श्रीराम कथा के दौरान आस्था बनाम विज्ञान को लेकर विवाद तेज हो गया है। 26 से 30 अप्रैल तक रेशम बाग में चल रही कथा के बीच अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के Shyam Manav ने उन्हें 80 लाख रुपये की खुली चुनौती दी है, जिसे शास्त्री ने स्वीकार कर लिया है।
चुनौती के तहत श्याम मानव ने बाबा से 10 व्यक्तियों के नाम, उनके पिता का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर सटीक बताने को कहा है। इसके अलावा ‘अतींद्रिय शक्ति’ की परीक्षा के लिए बंद कमरे में रखी 10 वस्तुओं की पहचान करने की शर्त भी रखी गई है। दोनों परीक्षणों में करीब 90 प्रतिशत सटीकता अनिवार्य होगी। समिति के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया नागपुर में पत्रकारों की मौजूदगी में कराई जाएगी और सफल होने पर 80 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। असफलता की स्थिति में इसे लोगों की भावनाओं का फायदा उठाना माना जाएगा।
यह विवाद नया नहीं है। जनवरी 2023 में भी इसी तरह की चुनौती सामने आई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। उस समय श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि शास्त्री कथा छोड़कर चले गए थे, हालांकि उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया था।
मंगलवार को शास्त्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे जादूगर नहीं हैं, बल्कि ईश्वर की प्रेरणा के अनुसार लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।
news desk MPcg