मध्य प्रदेश में बदल रहा मौसम, कहीं गिरे ओले तो कहीं तेज आंधी-बारिश
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी, तो कहीं ओले भी गिरे।वही इंदौर, उज्जैन, देवास जिले में बारिश हुई. देवास जिले के गांवों में ओले भी गिरे। उधर ग्वालियर-चंबल अंचल में भी धूलभरी तेज आंधी से बिजली गुल हो गई। हरदा जिले में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। जबलपुर, कटनी, रीवा, मंडला, डिंडौरी जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शहडोल में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।
आपको बता दे शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद शहर में एकाएक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी चली। इस दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। वही इस दौरान कई इलाकों में देर रात तक बिजली बंद रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भी शहर में गर्मी का असर बरकरार रहेगा और शाम के समय बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Newsdesk