तेजप्रताप ने पटना में चलाई 12.49 लाख की सुपरबाइक
तेजप्रताप यादव ने पटना की सड़कों पर दौड़ाई 12.49 लाख की सुपरबाइक
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पटना की सड़कों पर कावासाकी निंजा ZX-6R सुपरबाइक चलाते नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप ने इसे अपनी पसंदीदा बाइक बताया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.49 लाख रुपए है।
लंबे समय बाद चलाई अपनी पसंदीदा बाइक
तेजप्रताप ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी पसंदीदा बाइक चलाने का मौका मिला। उन्होंने बाइक चलाने के अनुभव को उत्साह, जुनून और आजादी से जुड़ा बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'माई फेवरेट बाइक, माई स्टाइल, माई स्वैग।'
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए कमेंट
तेजप्रताप के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके अंदाज की तारीफ की, तो कुछ ने पुराने साइकिल हादसे का जिक्र करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट किया कि भैया साइकिल चलाते समय गिर गए थे, इसलिए बाइक संभलकर चलाएं।
रियलिटी शो में भी नजर आए थे तेजप्रताप
राजनीति के अलावा तेजप्रताप मनोरंजन की दुनिया में भी सक्रिय रहे हैं। सितंबर 2026 में उन्होंने एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। शो में उन्होंने पहले ही हफ्ते 'अल्टीमेट रूलर' का खिताब जीता था। हालांकि, कानूनी मामलों और अदालत में पेशी के चलते उन्हें अक्टूबर में शो छोड़ना पड़ा था।
कावासाकी निंजा ZX-6R की खासियत
कावासाकी निंजा ZX-6R में 636 सीसी का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 127 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। इसमें चार राइडिंग मोड, डुअल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.49 लाख रुपए बताई गई है।
news desk MPcg