छत्तीसगढ़: कांकेर में भालू का आतंक, दो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़: कांकेर में भालू का आतंक, दो की मौत, एक घायल
कांकेर जिले के डोंगरकट्टा गांव में शनिवार सुबह भालू ने दो ग्रामीणों की जान ले ली और एक को घायल कर दिया। सुकलाल दर्रो (45) और अज्जू कुरेती (22) लकड़ी इकट्ठा करने जंगल गए थे, जहां भालू ने हमला कर सुकलाल को मार डाला और अज्जू को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बचाव के दौरान सुकलाल के पिता शंकर दर्रो पर भी भालू ने हमला किया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। वन रक्षक नारायण यादव भी घायल हो गए। शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।
वन विभाग ने इलाके में वनकर्मियों की तैनाती कर दी है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के अनुसार, जंगल में भोजन की कमी और मानवीय हस्तक्षेप के कारण भालू आक्रामक हो गया। घायल अज्जू का इलाज जारी है।