बेतिया: जिला शिक्षा अधिकारी पर छापेमारी, 1.87 करोड़ की अवैध संपत्ति उजागर
बेतिया: बिहार निगरानी विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के आवास, जिला शिक्षा कार्यालय और एक निजी ट्रस्ट पर छापेमारी की। जांच में 1.87 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का पता चला है।
रजनीकांत प्रवीण और उनके परिवार के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में 2.92 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप है। यह संपत्ति उनकी आय के वैध स्रोत से अधिक है। उनकी पत्नी शुष्मा कुमारी, जो दरभंगा के एक निजी स्कूल की निदेशक हैं, पर भी अवैध धन से स्कूल चलाने का आरोप है।
रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी हैं. वे वर्ष 2005 में सेवा में आए और दरभंगा, समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा अधिकारी के रूप में काम किया. उनकी सेवा की कुल अवधि लगभग 19-20 वर्ष है. रजनी कांत प्रवीण की पत्नी शुष्मा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वर्तमान में ओपन माइंड बिरला स्कूल, दरभंगा की निदेशक/वास्तविक मालिक के रूप में कार्य कर रही है।
रजनी कांत प्रवीण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई जमीन/फ्लैट हैं, जिनकी कीमत लगभग 2,92,92,225/- रुपये है. रजनी कांत प्रवीण और उनकी पत्नी ने अपनी सेवा अवधि के दौरान कानूनी स्रोतों से लगभग 2,52,00,000/- रुपये की कमाई की है. यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त अवधि के दौरान उनके द्वारा किया गया व्यय लगभग 1,46,31,400/- रुपये है
आरोप है कि अभियुक्त के पास लगभग 2,92,92,225/- रुपये की चल-अचल सम्पत्ति है, जो या तो उसके स्वयं के नाम पर है या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर है, जो भ्रष्ट और अवैध साधनों से अवैध रूप से अर्जित की गई है।
Newsdesk