अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, 14 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, ओमान के अल अमीरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य रायचंदानी और विनीत की शानदार पारियां

भारत की जीत में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की अहम पारी खेली। आर्यवीर सहवाग ने 51 रन बनाए, जबकि वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे। विनीत ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

ईशान सूद ने झटके 3 विकेट

इससे पहले अफगानिस्तान की ओर से नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन बनाए। भारत की तरफ से ईशान सूद ने 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आर्यन सावसानी को 2 विकेट मिले।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है।