PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन

PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन

PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बिहार को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में इस पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को गले लगाया और पुल पर पहुंचकर गमछा लहराते हुए लोगों का अभिवादन किया।

9.7 किलोमीटर लंबा है नीतीश सेतु

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल की लंबाई करीब 9.7 किलोमीटर है, जबकि इसकी एप्रोच रोड करीब 10 किलोमीटर लंबी है। इस पुल से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच दूरी और यात्रा का समय कम होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने गिनाईं बिहार की उपलब्धियां

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NDA सरकार से पहले बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, लेकिन अब निवेश के आंकड़े सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को सुशासन का भरोसा मिला। डबल इंजन सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को गति दी है।

43 लाख परिवारों को मिले पक्के मकान

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए गए हैं। गरीबों तक इलाज, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से देश में 12 साल के भीतर 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

34,470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 34,470 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इनमें सड़क, पुल, उद्योग, शिक्षा, ऊर्जा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 100 आधुनिक ई-बसों को भी हरी झंडी दिखाई गई।