भोपाल में चीन-मलेशिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
भोपाल में चीन-मलेशिया का मुकाबला ड्रॉ
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार को चीन और मलेशिया के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने मैच में गोल करने के मौके बनाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी।
शाम को भारत और कोरिया की भिड़ंत
दिन के अन्य मुकाबलों में थाईलैंड और जापान की टीमें भी आमने-सामने होंगी। वहीं भारतीय टीम शाम सात बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की थी।
भोपाल में 28 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल में किया जा रहा है। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
news desk MPcg