पाकिस्तान के 2 विकेट गिरे, आयुष-हर्षित को सफलता

पाकिस्तान के 2 विकेट गिरे, आयुष-हर्षित को सफलता

पाकिस्तान-A के 2 विकेट गिरे, स्कोर 91/2

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A और पाकिस्तान-A के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोहा में पाकिस्तान-A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।

आयुष और हर्षित को मिली सफलता

भारत-A की ओर से आयुष बडोनी ने शमिल हुसैन को 33 रन पर आउट कर पहला विकेट दिलाया। इसके बाद हर्षित राणा ने रोहेल नजीर को LBW आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। रोहेल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

माज सदाकत ने संभाली पारी

पाकिस्तान के ओपनर माज सदाकत ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने हर्षित राणा के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। इसके अलावा पुल शॉट पर भी चौका जड़ा। फिलहाल माज सदाकत और हसन नवाज क्रीज पर मौजूद हैं।

शुरुआत में पाकिस्तान ने बनाए तेजी से रन

पाकिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में 26 रन बनाए। शमिल हुसैन ने हर्षित राणा के पहले ओवर में चौका और छक्का लगाया, जबकि प्रिंस यादव के ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े। हालांकि शुरुआती आक्रामक बल्लेबाजी के बाद टीम ने दो विकेट गंवा दिए।

टॉस के दौरान नहीं मिले दोनों कप्तान

टॉस के समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चा रही। पाकिस्तान-A के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इस दौरान दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। सिक्के के नतीजे को लेकर भी कुछ देर असमंजस की स्थिति बनी रही।