MP CM Oath Ceremony:मोहन यादव कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
MP CM Oath Ceremony:मोहन यादव कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
MP CM Oath Ceremony:बीते दिन यानि की कल चुने गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर मंगलवार सुबह मोहन यादव ने कहा, मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे।
आपको बता दें कि चुने गए मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता है। जोकि बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।यह शपथ कार्यक्रम राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे होगा। इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। बता दें कि सीएम के साथ- साथ दो डिप्टी सीएम और मंत्री भी शपथ लेंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित रहेंगे। पीएम कल सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। और नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
Newsdesk