विवादों मे रहा तारक मेहता शो, मेकर्स पर लगे प्रताड़ित करने के आरोप! इस पर अब असित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं

17 सालों से दर्शकों के बीच हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई बार विवादों में भी रहा. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर शो छोड़कर गए एक्टर्स ने मानसिक प्रताड़ना से लेकर सैलरी न देने के आरोप लगाए. इस पर बात करते हुए असित बोले कि ये बातें उन्हें परेशान करती हैं.

विवादों मे रहा तारक मेहता शो, मेकर्स पर लगे प्रताड़ित करने के आरोप! इस पर अब असित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं

टीवी का फेमस तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 सालों से फैंस के बीच हिट है. शो ने जितना प्यार बटोरा उतना ही कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहा. इस पर असित बोले- मैंने कभी भी खुद को एक्टर्स से अलग नहीं किया. अगर कोई समस्या है, तो वे हमेशा मुझसे संपर्क कर सकते हैं. मैं हमेशा बहुत ईमानदार रहा हूं और शो को सबसे पहले रखता हूं. मैंने कभी किसी व्यक्तिगत लाभ के बारे में नहीं सोचा, इसलिए ऐसी घटनाओं से मैं परेशान हो जाता हूं, लेकिन मैं मानता हूं कि ये  जीवन का एक हिस्सा है.

असित ने आगे कहा कि, "जो एक्टर्स शो छोड़कर चले गए हैं, वो मेरे खिलाफ बातें कर रहे हैं. ये ठीक है. मैं उनसे कुछ नहीं कहूंगा. उन्होंने मेरे शो में काम किया है और TMKOC की सफलता में उनकी भूमिका है. भले ही मैंने इसका नेतृत्व किया, लेकिन ये शो सभी की कोशिशों के कारण फेमस हुआ.  मैं इसे आज जो कुछ भी बना पाया, वो मैं अकेले नहीं बना सकता था.

वही उन्होंने ट्रैन का उद्हारण देते हुए कहा की ''हम एक ट्रेन की तरह हैं. कुछ डिब्बे पटरी से उतर जाते हैं, लेकिन ट्रेन चलती रहेगी. मुझे बुरा लगता है, लेकिन मैं उन्हें माफ कर देता हूं, क्योंकि अगर मैं अपने दिल में कोई शिकायत रखता हूं तो मैं खुश नहीं रहूंगा और लोगों को हंसा नहीं पाऊंगा.''