MIRA KAPOOR :मीरा कपूर के लिए फैशन है पर्सनल स्टाइल और आत्मविश्वास का प्रतीक

मीरा कपूर मानती हैं कि उनके लिए फैशन का मतलब आत्मविश्वास है। ग्लैमरस होने के साथ-साथ एवरेज दिखने के बीच बैलेंस कैसे बनाए..

MIRA KAPOOR :मीरा कपूर के लिए फैशन है पर्सनल स्टाइल और आत्मविश्वास का प्रतीक

सीटीटुडे| अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर का कहना है कि उनके लिए फैशन पर्सनल स्टाइल और अपने व्यक्तित्व की विशेषता दिखाने का तरीका है। यह कपड़ों और एक्सेसरीज के जरिए खुद को इस तरह से पेश करने के बारे में है जो ऑथेंटिक और कम्फर्टेबल लगता है।

मीरा ने बताया कि उन्हें सादगी से भरे स्टाइल पसंद आते हैं। उनके लिए फैशन पर्सनल स्टाइल और अपना व्यक्तित्व दिखाने का तरीका है। ज्वेलरी लेबल परफेक्टली एवरेज की ब्रांड एंबेसडर मीरा ने आईएएनएस को बताया, "मुझे सादगी से भरपूर स्टाइल पसंद आते हैं। मैं ऐसे कपड़ों को ज्यादा चुनती हूं, जो क्लासिक होने के साथ-साथ मॉडर्न भी हों और दिन से रात तक आसानी से पहने जा सकें।"

मीरा मानती हैं कि उनके लिए फैशन का मतलब आत्मविश्वास है। ग्लैमरस होने के साथ-साथ एवरेज दिखने के बीच बैलेंस कैसे बनाए? इस पर मीरा ने कहा, "मैं बाहर जाने के लिए ऐसी ड्रेस चुनती हूं, जो ग्लैमर दिखाने के साथ-साथ आरामदायक भी हो और मेरे आत्मविश्वास को भी बढ़ाए।"

2021 में तारुशी छाबड़ा, पलक छाबड़ा और विधि झालानी द्वारा स्थापित इस लेबल की ब्रांड एंबेसडर होने के बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा कि वे ऐसे आभूषण बनाते हैं जो सादगी का शान के साथ खूबसूरती से मिश्रण करते हैं। उनकी जूलरी सिर्फ एक्सेसरीज नहीं हैं, वे सादगी से भरी खूबसूरती का प्रतीक भी हैं जो रोजमर्रा के पहनावे को सहजता से पूरा करते हैं। मीरा ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीखने की प्रक्रिया में हूं। मेरे लिए, फैशन का मतलब सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा वॉर्डरोब तैयार करना है जो मेरी पहचान को दर्शाता हो और मुझ में आत्मविश्वास भरता हो! ताकि हर बार जब आप किसी शो में नजर आएं, तो आपका स्टाइल बेहतरीन लगे|