Shahdol: नदी तट पर मानव कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में भय

शहडोल जिले के गोपालपुर गांव में सोन नदी के किनारे मिले मानव नरकंकाल से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने कंकाल जब्त कर जांच शुरू की, प्रथम दृष्टया इसे पुरुष का माना जा रहा है। फोरेंसिक जांच से मृत्यु के कारण और पहचान का पता लगाया जाएगा।

Shahdol: नदी तट पर मानव कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में भय

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में स्थित सोन नदी के किनारे एक मानव नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवकों को नदी किनारे मानव कंकाल जैसा कुछ दिखाई दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।  

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि यह कंकाल किसी पुरुष का हो सकता है। कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं। कुछ लोग इसे किसी आपराधिक घटना से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे किसी पुराने लापता मामले से संबंधित मान रहे हैं। गोपालपुर निवासी रामेश्वर ने कहा, ऐसी घटनाएं गांव के लिए चिंताजनक हैं। पुलिस मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच करे। पुलिस पूर्व में थाना क्षेत्र से लापता हुए व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही कुछ समय पूर्व नदी में डूबे लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के मामलों में फोरेंसिक जांच अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिससे कंकाल की उम्र, पहचान और मृत्यु के संभावित कारणों का पता लगाया जा सकता है।