RCB VS SRH: टेबल दो में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ आईपीएल तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश करेगी। विराट कोहली की शानदार फॉर्म और मजबूत गेंदबाजी के साथ आरसीबी खिताब की प्रबल दावेदार है। दूसरी ओर, प्लेऑफ से बाहर सनराइजर्स जीत के साथ सत्र समाप्त करना चाहेगी।

RCB VS SRH: टेबल दो में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम शुक्रवार को आईपीएल लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के साथ ही शीर्ष दो टीमों में जगह बनाना चाहेगी। आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर दिया है। आरसीबी 2016 सत्र में उप विजेता रही थी लेकिन इसके बाद से शीर्ष दो में नहीं पहुंची है। अभी आरसीबी 12 मैच में 17 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और अपने बचे हुए दो मैचों में जीत हासिल कर वह पहले देा में पहुंचना चाहेगी। इस मैच को बारिश के कारण बेंगलुरु से लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। इस सत्र में आरसीबी का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी लय में है जिससे वह जीत की प्रबल दावेदार है। उसका लक्ष्य इस बार किसी भी हाल में खिताब जीतना है। उसके प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, विराट ने अब तक 11 पारियों में सात अर्धशतक बनाए हैं। 

वहीं कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उसके पास क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा जैसे स्पिनर हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी यश दयाल पर रहेगी। इस मैच में जोस हेजलवुड कंधे की चोट के कारण नहीं खेलेंगे। वहीं दूसरी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी है। ऐसे में उसका लक्ष्य इस मैच में जीत के साथ सत्र का समापन करना रहेगा।

इस सत्र में उसकी बल्लेबाजी असफल रही है। आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाये जिससे टीम सत्र में अधिकतर मैच हार गयी। उसके पास पैट कमिंस और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज हैं पर ये दोनो भी इस सत्र में असफल रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।