Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा के लिए मोदी सरकार का गेम प्लान, जनवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा के लिए मोदी सरकार का गेम प्लान, जनवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा 2024 के चुनाव बहुत करीब हैं, और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता पर कब्जा करने के लिए पूरी तैयारी में है। बीजेपी ने पहले से ही आगामी चुनाव की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। और इस बार वह 2019 के चुनाव की तुलना में ज्यादा सीटों पर स्थान बनाने का प्रयास करेगी। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जनवरी के अंतिम सप्ताह में करने की योजना बना रखी है। क्योंकि जिसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे है। कि बीजेपी की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख दिग्गज नेताओं के नामों का ऐलान होने की संभावना है। इस बीच बीजेपी ने आम चुनावों की तैयारी को गति प्रदान की है।
Lok Sabha Elections 2024: देशभर के नेताओं के लिए अंतिम दिशानिर्देश तय करने के लिए फरवरी के मध्य में राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी बुलाई है। पार्टी ने आम चुनावों में अधिक से अधिक सीटों परअपीन जगह बनाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली हैं। आपको बता दें कि बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची इस महीने तक जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों को तय कर लिया है। बीजेपी द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवारों को टिकट देने की संभावना कम है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक 150-160 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होगी। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति जनवरी के अंत में बैठक कर सकती है।
Newsdesk