Ram Mandir Pran Pratishtha :शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती आए PM मोदी के समर्थन में, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 40 दिन करेंगे विशेष यज्ञ
Ram Mandir Pran Pratishtha :शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती आए PM मोदी के समर्थन में, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 40 दिन करेंगे विशेष यज्ञ
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं,और सियासी खींचतान के बीच तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए कहा है। कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी की यज्ञशाला में 40 दिन की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने बताया कि भगवान राम की कृपा से अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन का कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में यज्ञशाला का पूजन भी होगा। इस अवसर पर100 से अधिक विद्वान लोगों द्वारा यज्ञशाला पूजन और हवन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीर्थ स्थानों के विकास करने में श्रद्धा रखते हैं और उन्होंने केदारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण का विस्तार भी किया है।
Ram Mandir Pran Pratishtha: विपक्ष का यह आरोप था। कि चारों पीठ के शंकराचार्यों द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। इसके बावजूद कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने स्पष्ट कर दिया है, कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक यज्ञ की शुरुआत होगी, जो अगले 40 दिनों तक जारी रहेगा।
Newsdesk