बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक महिला नक्सली घायल, जंगल में छोड़कर भागे साथी
बीजापुर छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, एक महिला नक्सली घायल, बाकि नक्सली फरार
बीजापुर के मादेड थाना क्षेत्र में स्थित बांदेपारा जंगल इलाके में IED ब्लास्ट हुआ. इस घटना में एक महिला नक्सली के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है पुलिस ने बताया कि नक्सली जंगल में IED लगा रहे थे, तभी अचानक एक आईईडी फट गया
पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट की चपेट में आने वाली नक्सली महिला की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है. वह मादेड क्षेत्र समिति के तहत एसीएम (एरिया कमटी ] कन्ना बुचना के साथ 6-7 साल से सक्रिय थी. सोढ़ी के पास 12-बोर का हथियार था
पुलिस ने बताया कि आईईडी फटने के बाद गुज्जा सोढ़ी के साथी नक्सली उसे घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर भाग गए. वे जाते वक्त उसके हथियार भी अपने साथ ले गए और अपने साथी को छोड़ कर वह से फरार हो गए।
बीजापुर का जंगल क्षेत्र नक्सलियों की सक्रियता के लिए जाना जाता है. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. पुलिस का उद्देश्य सभी नक्सलियों को रंगे हाथ पकड़ना हैं।
news desk MPcg