Accident In Indore: इंदौर में ट्रेन की चपेट में आई कार, चालक ने उतरकर बचाई अपनी जान
Accident In Indore: इंदौर में ट्रेन की चपेट में आई कार, चालक ने उतरकर बचाई अपनी जान
Accident In Indore: इंदौर में मंगलवार की सुबह 6 बजे एक कार की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टक्कर हो गई। यह घटना बाणगंगा इलाके में हुई, जो सुपर कॉरिडोर के पास है। कार ट्रैक को क्रॉस करते समय फंस गई थी और तब ट्रेन आ गई। कार का ड्राइवर समय रहते वहां से दूर भाग निकला। ये हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रेन कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई थी।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। रेलवे क्रॉसिंग पुलिस ने बताया कि कार दिल्ली से इंदौर आ रही थी। उसके ड्राइवर का नाम दिनेश परिहार है। घटना के पश्चात {फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया, और ट्रैन के इंजन में फंसे कार के पुर्जे की स्थिति को देखा।
रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया, कि यह जगह जब क्रॉस करने की कोई स्पष्ट पथ नहीं है, लोग यहां अवैध तरीके से क्रॉसिंग करते हैं। हालांकि, इस घटना के पश्चात एक शिकायत पर आरपीएफ को सुनिश्चित करने के लिए शिकायत की गई है। इसमें कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस कार (टढ09उऋ8285) का नाम दिनेश परिहार पर रजिस्टर्ड है और उनका आधार कार्ड भी मिला है। हालांकि इससे पहले सूचना मिली थी कि पहले यह कार एक दवा व्यापारी राजेश गुरबानी की थी, हालांकि, उसने इसे बहुत पहले ही दिनेश को बेच दिया था।
Newsdesk