क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार:एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार, ₹483 करोड़ का मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के लिए वित्त वर्ष 2025-26 कमाई के लिहाज से शानदार रहा।
बोर्ड ने इस दौरान 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब ₹3,550 करोड़ की आय दर्ज की, जबकि शुद्ध मुनाफा 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग ₹483 करोड़ रहा।
खास बात यह है कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में बोर्ड को करीब ₹67 करोड़ का घाटा हुआ था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज से मीडिया राइट्स, कमर्शियल डील और टिकट बिक्री के जरिए रिकॉर्ड कमाई हुई।
एशेज सीरीज के 18 दिनों के खेल में 8.59 लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 47,754 दर्शक मौजूद रहे।
मैदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। पुरुष टीम ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया, जबकि महिला टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर ICC महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
हालांकि, रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में संभावित घाटे की आशंका जताई है।
इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बदलते शेड्यूल और मीडिया राइट्स से होने वाली कमाई में संभावित गिरावट बताई गई है।
Keywords: Cricket Australia, Cricket Australia Profit, Cricket Australia Revenue, Ashes Series 2025, India Australia Series, Australian Cricket Board, Cricket Business News, Cricket Finance, Sports News
news desk MPcg