जलंधर में नशा तस्करों का कारपेंटर के घर पर हमला, 50 युवकों ने ईंट-पत्थर और कृपाणों से मचाया उत्पात

जलंधर में नशा तस्करों का कारपेंटर के घर पर हमला, 50 युवकों ने ईंट-पत्थर और कृपाणों से मचाया उत्पात

जालंधर में नशा तस्करों का कारपेंटर के घर पर हमला, 50 युवकों ने ईंट-पत्थर और कृपाणों से मचाया उत्पात

जालंधर जिले के करतारपुर में नशा तस्करों पर एक कारपेंटर युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पहले आरोपियों ने कारपेंटर युवक को रास्ते में घेरकर उसके साथ लूटपाट की थी। इस दौरान उससे नकदी और सोने की चेन छीन ली गई।

 युवक ने जब इस घटना का विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी नाराज हो गए।

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर 40 से 50 से ज्यादा युवक इकट्ठा होकर कारपेंटर के घर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और कृपाणों से हमला किया। अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।

 हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की।

हमले में कारपेंटर के चाचा को गंभीर चोटें आईं। पिटाई के कारण उनकी आंख को भी नुकसान पहुंचा है। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ नकदी और सोने की चेन भी लूटी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों ने एक कारपेंटर युवक के परिवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले युवकों ने कारपेंटर के साथ लूटपाट की थी। विरोध करने और पुलिस में शिकायत देने पर 40 से 50 युवकों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर और कृपाणों से हमला कर दिया।

 हमले में परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई।

 इस दौरान युवक के चाचा की आंख भी खराब हो गई। आरोपियों पर कैश और सोने की चेन लूटने का भी आरोप है।