भोपाल के राजकुमार ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, विधायक बने प्रस्तावक

भोपाल के राजकुमार ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, विधायक बने प्रस्तावक

हरदीप पुरी के सामने राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन

राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में; हेमंत कटारे बने प्रस्तावकमध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

 केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने भोपाल के राजकुमार लोहानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।कांग्रेस ने लोहानी को समर्थन दिया है और कांग्रेस विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने हैं।

विधानसभा पहुंचकर दाखिल किया नामांकन

राजकुमार लोहानी सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान हेमंत कटारे के अलावा कांग्रेस विधायक आतिफ अकील समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस के समर्थन के बाद लोहानी की उम्मीदवारी राजनीतिक रूप से चर्चा में आ गई है।

कौन हैं राजकुमार लोहानी

राजकुमार लोहानी भोपाल के पुराने शहर के निवासी बताए जाते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका जन्म 1959 में भोपाल में हुआ था और उन्होंने हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई की है। वे कारोबारी और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा इससे पहले किसी राजनीतिक दल से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं रहे।

हरदीप पुरी पहले ही भर चुके हैं पर्चा

भाजपा ने इस राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पुरी 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर चुके हैं। यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

12 नवंबर को होगा मतदान

मध्यप्रदेश की इस राज्यसभा सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव में मध्यप्रदेश विधानसभा के विधायक मतदान करेंगे। भाजपा के पास विधानसभा में मजबूत संख्या बल है, इसलिए हरदीप पुरी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

इसके बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर चुनावी मुकाबले को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया है।