Pushpa 2 : द रूल’ में धूम मचाएगी अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी
Pushpa 2: द रूल’ में धूम मचाएगी अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी
मुंबई।Pushpa 2: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार की ‘पुष्पा : द रूल’ का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बताई जा रही है। कल ही प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख भी जारी कर दी है। इसमें लिखा है, पुष्पा राज का शासन शुरू होने में बस 200 दिन बाकी। 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में होगी रिलीज। इस फिल्म को 500 करोड़ के बजट से बनाया तैयार किया जा रहा है। और इसमें कई तरह की नई टेक्नोलोजी का इस्तेमाल होगा। बता दें कि सुकुमार की ‘पुष्पा : द राइज’ दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। फिल्म में गाने से लेकर डायलॉग्स और अभिनेता के सिग्नेचर स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया।
फिल्म में अल्लू ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था। जो किसी के सामने नहीं झुकता, किसी से नहीं डरता, चंदन की तस्करी करता है और इसी के जरिये वो धीरे-धीरे गरीब आदमी से सफलता की ऊंचाइयां छूता है। फिल्म के अंत में ही इस बात का संकेत दे दिया गया था कि इसका दूसरा पार्ट भी आएगा। इसमें ‘पुष्पा’ के रूल करने की कहानी को दिखाया जाएगा।
Newsdesk