Pm Modi visit Jammu Kasmir: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मोदी की पहली कश्मीर यात्रा
Pm Modi visit Jammu Kasmir:अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मोदी की पहली कश्मीर यात्रा
श्रीनगर।Pm Modi visit Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात मार्च को कश्मीर का दौरा करेंगे। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मोदी की पहली कश्मीर यात्रा होगी। सूत्रों की मुताबिक यहां मोदी सात मार्च को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में एक आधिकारिक बैठक में भाग लेंगे। आपको बता देें कि पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री ने जम्मू का दौरा किया था। जहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और जम्मू-कश्मीर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। साथ ही पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन भी लॉन्च की थी। प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मोदी ने यहां तीन बार जम्मू का दौरा किया है। वहीं इस दौरान उन्होंने एक बार भी कश्मीर का दौरा नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर में एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों की संभावना का आकलन करने के लिए मोदी की कश्मीर यात्रा चुनाव आयोग (ईसीआई) की यात्रा से पहले होने की उम्मीद है।
Newsdesk