ED Raid: बीजद विधायक के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
ED Raid: बीजद विधायक के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
भुवनेश्वर। ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने करोड़ों रूपये के भूमि घोटाला मामले में गुरुवार को बीजू जनता दल (बीजद) विधायक एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल के भूमि घोटाले के सिलसिले में भुवनेश्वर और भद्रक में कई ठिकानों पर छापेमारी की। ओडिशा में भंडारीपोखरी के विधायक के भद्रक और भुवनेश्वर स्थित आवासों और बारापाड़ा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व प्रिंसिपल के आवास पर भी छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक छापेमारी के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने कहा कि छापे भद्रक स्थित बारापाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े है, जिसके पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल अध्यक्ष थे।
Newsdesk