Rajya Sabha Elections: कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने नामांकन किया दाखिल
Rajya Sabha Elections: कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने नामांकन किया दाखिल
भोपाल।Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ विधायक अजय सिंह, रामनिवास रावत सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की आज अंतिम तिथि है। कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशियों की ओर से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गयी है। आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से अपरान्ह चार बजे तक कराया जाएगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी।
Newsdesk